मथुरा के धौली प्याऊ क्षेत्र की युवती प्रसव पीड़ा के बाद गुरुवार देर शाम एक व्यक्ति के साथ जिला अस्पताल पहुंची थी। महिला का प्रसव देर रात को हुआ। बच्ची को जन्म देने के बाद युवती अस्पताल से कहीं चली गई। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने जब नवजात के रोने की आवाज सुनी और वह वार्ड में पहुंची तो वहां युवती नहीं थी, बच्ची रो रही थी। काफी खोजबीन के बाद भी युवती का कही पता नहीं चल सका।
इसके बाद स्टाफ ने एसएनसीयू के नोडल डॉक्टर केके माथुर को घटना के बारे में जानकारी दी। नोडल अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्ची को एसएनसीयू में भर्ती कराया।
तत्काल पुलिस को जानकारी दी। साथ ही चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की अध्यक्ष को भी मामले के बारे में बताया। चिकित्सक डॉ केके माथुर का कहना है कि बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। बच्ची की देखभाल अस्पताल में स्टाफ नर्सों द्वारा की जा रही है।