फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के कठौती कुंआ इलाके में महिला मिली कोरोना पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर में एक 63 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  महिला पिछले दो दिन से जिला अस्पताल में भर्ती है। महिला की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप है। महिला को वृंदावन के कोविड 19 अस्पताल में भेजा गया है।  कठौती कुआं निवासी इस महिला को 2 दिन पहले जुकाम, खांसी के साथ सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इन परेशििनियों के बाद परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में में महिला का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। मंगलवार की सुबह महिला की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आई है। महिला को वृंदावन के कोविड ़19 अस्पताल में रैफर किया गया है। महिला के कोरोना पाजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कठौती कुंआ इलाके में डेरा डाल दिया है। परिवार के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण् कर सेंपल लिए गए हैं। शहर के नए इलाके में कोरोना के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है वहीं प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें है। इधर भरतपुर क्षेत्र निवासी ़़वर्षीय बच्चे की आगरा की लैब से दूसरी रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें