गंजडुंडवारा। गणेशपुर गांव में अरबाब कादरी मेमोरियल ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें आजमगढ़ की टीम विजेता रही।
अब्दुल वाहिद क्लब द्वारा डे-नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें आजमगढ़, मुरादाबाद, नॉर्थ रेलवे दिल्ली, भारतीय सेना दिल्ली, एसएफ एकेडमी ग्वालियर, एडब्लूसी क्लब गणेशपुर और सैफई आदि टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच आजमगढ़ और मुरादाबाद के बीच खेला गया। इसमें आजमगढ़ ने मुरादाबाद की टीम हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विजेता टीम को शील्ड और 31 हजार रुपये नगद और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये नगद देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि लोकसभा प्रत्याशी देवेश शाक्य ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अध्यक्ष वसीम वहीद, उपाध्यक्ष मोहम्मद कासिम, महासचिव असहाब हुसैन, कोषाध्यक्ष जमाल अख्तर, सचिव विवेक सिंह राठौर, प्रबंधक मोहम्मद अतहर एवं कोच आमिर हुसैन मौजूद रहे।