12 हजार घरों पर तिरंगा फहराएंगे छात्र
आजादी की 75वीं सालगिरह पर अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्या भारती के अंतर्गत सरस्वती शिक्षा परिषद आगरा महानगर से जुड़े 17 विद्यालयों के विद्यार्थी शहर के 12 हजार घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। 10 से 14 अगस्त तक कमला नगर, बल्केश्वर, विजय नगर, सुभाष पार्क, तहसील मार्ग, आगरा कैंट, शास्त्रीपुरम, महर्षिपुरम, दयालबाग और यमुना ब्रिज सहित आगरा के 24 प्रमुख क्षेत्रों में स्कूली बच्चे तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को घर पर तिरंगा फहराने का संदेश देंगे।
मंगलवार दोपहर कमला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में सरस्वती शिक्षा परिषद आगरा महानगर के अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राकेश गर्ग ने यह जानकारी दी। वार्ता में सरस्वती शिक्षा परिषद के मंत्री कौशल कुमार शर्मा, प्रबंधक वीके गोयल, प्रधानाचार्य कृष्ण कांत द्विवेदी और गणेश राम नागर कन्या इंटर कॉलेज की प्रबंधक श्रुति सिंघल आदि मौजूद रहीं।