राजकीय इंटर कॉलेज मानपुर हरी में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान विद्यालय में नशा मुक्ति को लेकर निबंध, स्लोगन और कविता पाठ प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा और आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने किया।
जादूगर दिनेश कौशल ने जादू के माध्यम से नशे के नुकसान पर प्रकाश डाला। पोस्टर प्रतियोगिता में सुहानी पाठक प्रथम, दीप्ति द्वितीय और तृप्ति सिंह तृतीय रहीं। काजल को सांत्वना पुरस्कार मिला। निबंध में रोशनी प्रथम, पारुल द्वितीय और प्रिया शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। कविता पाठ में मीनाक्षी प्रथम, साक्षी द्वितीय औश्र सुर्चिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य सुलक्षणा शर्मा ने अतिथियों का सम्मान किया।
इस अवसर पर विनय कुमार सिंह, कुसुमाकर, खुशी कुमार, रजनी गौतम, मंजू कश्यप, मुरार सिंह, पूनम यादव भी रहे।