ग्राम रसूलपुर में ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरुक करते हुए फोटो स्वयं
फतेहपुर सीकरी। वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत ग्राम रसूलपुर में शनिवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। भारतीय रिजर्व बैंक की थीम केवाईसी सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम के तहत ग्राम रसूलपुर में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीडीएम नाबार्ड विशाल आनंद ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए किसान क्रेडिट कार्ड , केवाईसी और लखपति दीदी योजना की विस्तृत जानकारी दी। डीसीबी मैनेजर देवेश रावत, माधव प्रसाद शर्मा, भगवत प्रसाद, क्रिसिल फाउंडेशन के नीरज सचान, शशिकांत, शिवानी, सपना, ममता एवं नीरज उपस्थित रहे।