फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: शूटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

Sat, 18 Feb 2023 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पीएसी फायरिंग रेंज में 29 और 30 जनवरी को एटा महोत्सव के तहत शूटिंग प्रतियोगिता हुई थी। इसके विजेताओं को डीएम अंकित कुमार अग्रवाल और एसएसपी उदय शंकर सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया।
विज्ञापन



एके कौशल, एसपी सिंह, ईशा गौतम, लीना कौशल, एमपी शर्मा, वीपीएस सोलंकी, नाजम खान, तनवीर खान, करन चौहान, ब्रजेश राजपूत, शजान खान, यशस्व प्रताप, अशोक कुमार आदि खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में विजयी रहे थे। इन सभी को पुरस्कृत किया गया।


राइफल क्लब के संयुक्त सचिव एके कौशल ने बताया कि क्लब को अपनी निशानेबाजी रेंज बनाने और शूटरों को प्रशिक्षण सुविधा दिए जाने के लिए डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं एसएसपी ने निशानेबाजी के साथ ही तीरंदाजी पर भी जोर देने और इसमें अपने स्तर से संभव सहयोग के लिए सहमती दी। एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एसडीएम सदर शिव कुमार, सीओ सिटी राज कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें