फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loot in Agra: ताजमहल देखने आए टेस्ला कंपनी के कर्मचारी से लूट, ऑटो गैंग ने की वारदात

Wed, 14 Sep 2022 01:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजनगरी में ऑटो गैंग ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। इस गैंग ने ताजमहल देखने आए पर्यटक से कीमती सामान लूट लिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल देखने आगरा आए गोवा के पर्यटक को मंगलवार शाम ऑटो गैंग ने लूट लिया। आईएसबीटी से होटल ले जाने के बहाने ऑटो में एक घंटे तक चालक घुमाता रहा। इसके बाद अपने दो साथियों को बुलाकर ट्रॉली बैग और सामान लूट लिया। पर्यटक काफी देर तक पुलिस के लिए इधर-उधर भटकता रहा। बाद में किसी तरह सूचना दी। तब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गैंग की तलाश की। 

विज्ञापन


गोवा का रहने वाला पर्यटक बेल्जिमय में टेस्ली कंपनी में जॉब करता है। वह दिल्ली से ट्रेन से मथुरा आए थे। मथुरा से बस में बैठ कर आईएसबीटी आगरा पहुंच गए। पर्यटक ने मंगलवार शाम को आईएसबीटी से ऑटो किया। ऑटो चालक से उन्होंने पांच सितारा होटल में ले चलने को कहा था। ऑटो चालक उन्हें पांच सितारा होटल ले जाने के बजाय शहर में घुमाता रहा। 

ऑटो चालक ने दो साथियों के साथ की वारदात 

पर्यटक के पूछने पर बहाना बनाता रहा। एक घंटे बाद वह कैंट रेलवे स्टेशन के आसपास उन्हें लेकर पहुंचा। चालक ने अपने दो साथियों को बुलाया। वह बाइक से आए। पर्यटक को उतार कर सामान लूट ले गए। काफी देर तक पर्यटक इधर उधर पुलिस की मदद के लिए भटकता रहा। देर शाम सदर थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई में हुई देरी

पर्यटक की भाषा पुलिसकर्मी नहीं समझ पा रहे थे, जिस कारण कार्रवाई में देरी हुई। लूट का पता चलने पर मुकदमा दर्ज कराया गया। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि बेल्जियम के पर्यटक से लूट हुई है। उनका ट्रॉली बैग, 8000 यूरो, लैपटॉप, कैमरा और मोबाइल ले गए हैं। पर्यटक के परिजन से भी संपर्क किया गया है। सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों का सुराग तलाशने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें