फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ऑटो चालकों का फूटा गुस्सा, डीएम से लगाई गुहार

Wed, 23 Oct 2024 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एलपीजी गैस से ऑटो नहीं चलाने देने से ऑटो चालकों में गुस्सा है। उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अनुमति देने के लिए गुहार लगाई है।ऑटो चालक अमन चौहान के नेतृत्व में सोरों गेट स्थित पत्थर मैदान पर सुबह 10:30 बजे एकत्रित हुए। एलपीजी गैस से ऑटो नहीं चलाने देने पर उन्होंने आक्रोश व्यक्त किया। इसके बाद 11:00 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में जिलाधिकारी मेधा रूमप को ज्ञापन दिया ऑटो चालक अमन चौहान, अरुण दीक्षित, राजाराम पाल, गौरव यादव, विपिन कुमार, ओमकार, मोहित कुमार ने कहा कि वर्ष 2022 में एआरटीओ कार्यालय द्वारा ऑटो को एलपीजी का परमिट दिया। उस समय जिले में एलपीजी पंप नही था। इसके बावजूद परमिट विभाग ने परमिट जारी कर दिया। ऑटो के परमिट की अवधि 5 वर्ष है। रोड टैक्स भी 5 वर्ष के लिए विभाग में जमा किया है। उनका आरोप है कि इसके बावजूद एआरटीओ द्वारा जिले में 50 से अधिक ऑटो बिना फिटनेस के रोड पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें