फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेराफेरी: चालान से बचने के लिए ऑटो चालक ने निकाली गजब की तरकीब, तोड़ रहा था यातायात नियम, चालान कट रहा था किसी और का

Sat, 28 May 2022 06:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

जिले में अजीब मामला सामने आया है। ऑटो चालक ने ऑनलाइन चालान से बचने के लिए गजब की तरीका अपनाया। उसने ऑटो पर ट्रक की नंबर प्लेट लगा ली। अब यातायात नियमों का उल्लंघन तो ऑटो चालक कर रहा था, लेकिन चालान ट्रक मालिक के पास पहुंच रहे थे। 

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक ऑटो चालक की हेराफेरी ने ट्रांसपोर्टर के होश उड़ा दिए। ऑनलाइन चालान से बचने के लिए ऑटो चालक ने ट्रक के नंबर का इस्तेमाल किया। ऑटो पर ट्रक का नंबर लगाकर धड़ल्ले से सड़कों पर ऑटो दौड़ा रहा था। अब नियम तो ऑटो चालक तोड़ रहा था, लेकिन चालान ट्रक के नंबर पर हो रहे थे। ट्रांसपोर्टर के सामने जब ऑनलाइन चालान आया तो वो हैरान रह गया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो सका।

 ये है मामला 

कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव गंगनपुर निवासी कृष्णगोपाल ने बताया कि उनके पास चार वाहन हैं। वह बुलंदशहर में रहते हैं। वहीं से अपना कारोबार करते हैं। वह अपने ट्रक (संख्या यूपी 82 एटी 1934) का कर जमा करने के लिए एआरटीओ कार्यालय गए थे। जहां पता चला कि उनके नंबर पर एटा यातायात पुलिस का 500 रुपये का चालान कटा हुआ है। जब ऑनलाइन चालान देखा तो नंबर तो सही थी, लेकिन ट्रक के स्थान पर ऑटो का फोटो लगा था।

कराई जाएगी जांच 

कृष्णगोपाल ने बताया कि चालान का स्थान एटा शहर का दर्ज था। इस पर वह चौंक गए कि उनके ट्रक के नंबर पर एटा में कोई व्यक्ति ऑटो दौड़ा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को जब यातायात पुलिस से शिकायत की तो उन्होंने बोल दिया कि चालान तुम भर दो, हो सकता है नंबर भरने में गलत हो गया हो। टीएसआई बचान सिंह शाक्य ने बताया कि शिकायतकर्ता उनके पास नहीं आया है। मामले को दिखवाकर जांच कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें