फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: महिला से मोबाइल छीनने की कोशिश

Thu, 16 Feb 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के आश्रम रोड पर बृहस्पतिवार की शाम एक महिला से बाइक सवार युवकों ने मोबाइल छीनने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। शहर के पुरानी मैनपुरी निवासी रजनी देवी शाम को चांदेश्वर मंदिर में पूजा करने के लिए आईं थीं। देर शाम वह पैदल ही सड़क की ओर जा रहीं थीं। आश्रम रोड पर पहुंचने के बाद कुछ दूर जाते ही अचानक पीछे से एक बाइक सवार दो युवक पास आकर रुक गए। महिला जब तक कुछ समय पाती, एक बदमाश ने झपट्टा मारकर हाथ में पकड़ा हुआ मोबाइल छीनने की कोशिश की। महिला डर की वजह से गिर गई, जिस वजह से बदमाश मोबाइल छीनने में कामयाब नहीं हो सके। इस बीच महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो बाइक सवार दोनों बदमाश वहां से भाग निकले। गिरने की वजह से महिला चोटिल भी हो गई। कुछ देर रुकने के बाद महिला ई-रिक्शा में बैठ कर घर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें