फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिक्षिका से छेड़छाड़ कर अगवा करने की कोशिश

Sat, 03 Jun 2023 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

शहर की रहने वाली एक अनुसूचित जाति की शिक्षिका को शोहदा आते जाते परेशान करता था। करीब दो माह पूर्व स्कूल से लौटते समय रोक कर छेड़छाड़ की। गाड़ी में डाल कर अगवा कर ले जाने की कोशिश के दौरान जातिसूचक गालियां दी गई। ऑनलाइन शिकायत कर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। अनुसूचित जाति की एक शिक्षिका को अगवा करने की कोशिश की गई। मामले में करीब दो माह बीतने के बाद ऑनलाइन शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। पीड़िता ने बताया कि वह भोगांव क्षेत्र के एक स्कूल में प्रधानाध्यापिका हैं। उनके पति भी एक डिग्री कॉलेज में प्राचार्य हैं। वह टेंपो से स्कूल आती जाती हैं। काफी समय से हिंदपुरम कालोनी निवासी पवन यादव उन्हें आते जाते परेशान करता है। 21 मार्च को वह विद्यालय से लौट रहीं थीं। तभी नगला कवर के पास आरोपी ने टेंपो को गाड़ी लगाकर रोक लिया। उन्हें जातिसूचक गालियां देते हुए आरोपी ने छेड़छाड़ की। रिवाल्वर निकाल कर धमकाया। उन्हें टेंंपो से खींच कर अपनी गाड़ी में डाल कर अगवा करने की कोशिश की गई। चीख पुकार सुनकर लोगों के एकत्र होने पर आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गया। उक्त घटना की शिकायत पीड़िता की ओर से दी गई थी। इसके बाद ऑनलाइन शिकायत भी की गई। ऑनलाइन शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पवन यादव के खिलाफ छेड़छाड़, एससीएसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें