फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सराफा कारीगर से लूट का प्रयास विफल

Thu, 02 Mar 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-सहावर मार्ग पर चीटा नगला के निकट अपराह्न के समय सराफा कारीगर को लूटने की कोशिश की गई। बाइक से जा रहे सराफा कारोबारी के सिर पर डंडे और सरिया से लुटेरों ने प्रहार किया, लेकिन हेलमेट लगा होने के कारण वह घायल होने से बच गया। इसी दौरान लुटेरे ने कारीगर के साथ बाइक पर बैठे साथी का थैला छीनने की कोशिश की, लेकिन वह भाग गया। लोगों ने एक लुटेरा दबोच लिया। उसे मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना का शिकार अभिषेक वर्मा सराफा कारोबारियों से ऑर्डर लेकर गहने बनाता है। वह सहावर ऑर्डर लेने के लिए अपने साथी केशव के पास जा रहा था। तभी सहावर मार्ग पर चीटा नगला के पास दो लुटेरों ने उन्हें रोक लिया और सरिया और डंडे से प्रहार कर दिया। इस बीच केशव के हाथ का थैला लुटेरों ने कोशिश की, लेकिन कोशव भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। इससे पहले लोगों ने एक लुटेरे का पकड़ लिया,जबकि एक लुटेरा भाग गया। ग्रामीणों ने पकड़े लुटेरे को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सराफा कारीगर का साथी केशव भी वापस आ गया। देर सायं तक सराफा कारीगर ने कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


- पुलिस लूट की कोशिश के मामले की जांच पड़ताल कर रही है। कोई सामान की लुटा नहीं है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। वीपी गिरी, इंस्पेक्टर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें