फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म का प्रयास

Wed, 10 May 2023 01:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के एक गांव में खेत से लौट रही महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। मामले में महिला ने कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। गांव में 19 दिसंबर 2022 को महिला के खेत की सिंचाई हो रही है। महिला खेत से वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में राकेश, महेंद्र निवासी नगला थान और पंडित निवासी सिरौली मिल गए। उनके द्वारा तमंचे के बल पर उसे रोक लिया गया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। महिला ने बचाव के लिए चीख पुकार की। इस पर खेतों पर काम कर रहे अन्य ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। महिला ने पुलिस को तहरीर दी। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो महिला ने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी वीपी गिरि ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें