फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 21 Jul 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर एक महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। मामले में महिला ने कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

गांव में क्षेत्र के एक गांव में 22 मई को महिला घर में अकेली थी। महिला का पति दिल्ली नौकरी करने गया हुआ था। महिला के घर में इबरार, अबरार, अरबाज घर में घुस आए। महिला के साथ छेडख़ानी करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। महिला ने बचाव के लिए चीख पुकार उसके आवाज सुनकर अन्य लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। मामले की शिकायत महिला ने पुलिस से की। जब पुलिस ने तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की तो महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट तीनों आरोपियों के खिलाफ संंबंधित धाराओं में दर्ज की गई है। महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। शीघ्र ही न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें