फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से लौट रही किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश

सार

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी कुछ दिन पूर्व पिता को खाना देकर खेत से घर लौट रही थी।रास्ते में आरोपी ने पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने के साथ ही दुष्कर्म की कोशिश की।15 वर्षीय पुत्री उन्हें खाना देने के बाद घर लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी कुछ दिन पूर्व पिता को खाना देकर खेत से घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी ने पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने के साथ ही दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 4 सितंबर को वह अपने खेत पर था। 15 वर्षीय पुत्री उन्हें खाना देने के बाद घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी विपिन कुमार ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। लोगों के आने पर आरोपी वहां से भाग गया। मामले में शिकायत के बाद रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें