फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पूठ में विवाहिता को जान से मारने की कोशिश

Wed, 09 Aug 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पूठ में विवाहिता को जान से मारने की कोशिश
विज्ञापन

-ससुरालीजन कर रहे प्रताडि़त, भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी



करहल। नगला पूठ में ससुरालीजन ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को जान से मारने की कोशिश की। जेठ और जेठानी के आने पर उसकी जान बच सकी। पीड़िता का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना भोगांव क्षेत्र के गांव सरैया निवासी अनिल कुमार ने बहन संगीता की शादी जयवीर सिंह निवासी नगला पूठ करहल के साथ की है। आरोप लगाया कि ससुर रामनेश, सास ग्याश्री, देवर जितेंद्र, पति जयवीर शादी के कुछ समय बाद से बहन को प्रताड़ित करने लगे। अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए आए दिन मारते पीटते है। 5 अगस्त की शाम सभी ने मिल कर संगीता को फंदे पर लटका दिया। चीख पुकार सुनकर जेठ संत कुमार और जेठानी सुलेखा ने बचाया। इस बीच ससुरालीजन वहां से भाग गए थे। जेठ ने संगीता को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें