किरावली के गांव रायभा में श्रीमद भागवत सप्ताह में मौजूद स्रौतागण फोटो स्रोत कथा आयोजककिरावली क
किरावली। गांव रायभा में धनौली रोड पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के तीसरे दिन बुधवार को कथावाचक संजीव कृष्णा ठाकुर ने कहा कि श्रीमद्भागवत श्रवण करने से मानव कल्याण होता है। उन्होंने शिव पार्वती विवाह, वामन चरित्र, भक्त प्रह्लाद और ध्रुव की कथा सुनाई। इस दौरान परीक्षित गयाप्रसाद शर्मा, चंद्रवती शर्मा, रवि शर्मा, रमाकांत शर्मा एडवोकेट, कुंवर बहादुर मिश्रा, बासुदेव गोयल, महावीर प्रसाद शर्मा एडवोकेट और रामेश्वर लवानियां आदि मौजूद रहे।