फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: युवक पर हमला, हथौड़े से तोड़े दोनों पैर, मरणासन्न हालत में छोड़ भागे हमलावर 

Wed, 04 May 2022 12:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

युवक को पहले से घात लगाए बाइक सवार युवकों ने बुरी तरह से पीटा। युवक के हथौड़े से दोनों पैर तोड़ दिए। इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले।
 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां के कोसी से गांव जा रहे एक युवक पर दो बाइकों पर सवार पांच युवकों ने हमला बोल दिया। आरोपी युवक को लाठी-डंडों, हथौड़ा से मारपीट कर मरणासन्न हालत में छोड़ गए। हमले के दौरान हथौड़े से युवक के दोनों पैर तोड़ दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने  गंभीर घायल अवस्था में युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

यहां का है मामला 

गांव गिडोह निवासी जीतू (32) साथी के साथ मंगलवार की रात करीब आठ बजे कोसी से गांव जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक कोकिलावन परिक्रमा मार्ग में गिडोह मोड़ के समीप पहुंची, पहले से घात लगाए बैठे दो बाइकों पर सवार पांच युवकों ने घेर लिया। जीतू के साथ मारपीट कर दोनों पैर तोड़ दिए। जीतू के साथ गया युवक वहां से भाग गया। 

छानबीन कर रही पुलिस

बता दें ये घटना उसी जगह हुई जहां करीब 2 माह पूर्व  कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के प्रस्तावक रामवीर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि मामले में अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना का अभी तक कारण नहीं पता चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें