फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट डालने जा रहे युवक पर हमला, कुल्हाड़ी मारकर किया घायल

Tue, 23 Apr 2019 08:08 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मैनपुरी जनपद के गांव बंसरमऊ में वोट डालने जा रहे एक युवक को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार मामला रंजिश का है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बंसरमऊ निवासी घनश्याम राठौर मंगलवार की दोपहर वोट डालने के लिए घर से निकला था। जब वह पोलिंग बूथ की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे नामजद ने उनके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। 

कुल्हाड़ी पैर में लगने से घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग जमा हुए तो आरोपी वहां से भाग निकला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी सर्वेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार घटना रंजिश को लेकर अंजाम दी गई। दोषी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें