फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: कपड़ा कारोबारी की दुकान में चोरी, आरोपी के घर पुलिस ने लगाया कुर्की का वारंट; दी ये चेतावनी

Fri, 09 Feb 2024 10:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कपड़ा की दुकान से चोरी के मामले में आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की का वारंट चस्पा किया है। इसके साथ ही चेतावनी दी है कि हाजिर ने होने पर उसकी संपत्ति को कुर्क कर लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
court new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के ढोलना क्षेत्र के एक कपड़ा कारोबारी की दुकान में चोरी के मामले में फरार आरोपी के घर पर पुलिस ने कुर्की का वारंट चस्पा किया है। कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


क्षेत्र में मोहम्मदपुर रोड के समीप कपड़ा कारोबारी बंटी की दुकान पर 6 फरवरी 2021 की रात्रि अज्ञात चोरों के द्वारा नकब लगाकर कपड़े चोरी कर लिए गए। मामले में कारोबारी ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना का आरोपी खेम सिंह निवासी भोजपुर कादर चौक बदायूं फरार चल रहा है। पुलिस ने उसके घर पर कुर्की की चेतावनी का वारंट चस्पा किया है। कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर पुलिस आरोपी के संपत्ति की कुर्की करने की कार्रवाई करेगी।

इंस्पेक्टर क्राइम ने ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि चोरी के मामले में आरोपी खेमकरन घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। उसके घर पर कुर्की का वारंट चस्पा किया गया है। यदि वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ तो कोर्ट से अनुमति लेकर उसके घर की कुर्की किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें