फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पूर्व मंत्री शिवानंद के पुत्र और पुत्रवधू के खिलाफ कुर्की वारंट जारी

Sat, 10 Aug 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अपेस फाइनेंस कंपनी में निवेश कराकर धन हड़पने के मामले में फरार चल रहे पूर्व मंत्री शिवानंद नौटियाल के पुत्र दिव्य नौटियाल व पुत्रवधू नीरा नौटियाल के विरुद्ध कुर्की का वारंट जारी किया गया है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के निर्देश लखनऊ पुलिस को दिए हैं। मामला न्यायालय प्रथम अपर सिविल जज के न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय में शहर के निवासी प्रेम प्रकाश गुप्ता ने अपेस फाइनेंस कंपनी के निदेशक पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर, पूर्व मंत्री शिवानंद नौटियाल के पुत्र दिव्य नौटियाल व पुत्रवधू नीरा नौटियाल के विरुद्ध फाइनेंस में निवेश किए धन की धोखाधड़ी कर हड़पने का वाद न्यायालय में दायर किया था। इस मामले में पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर न्यायालय ने पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर को केस से अलग कर दिया था लेकिन अब फिर से प्रेम प्रकाश पक्ष की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया है और दावा किया गया है कि पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। इस मामले में 16 अगस्त को न्यायालय में सुनवाई होगी। प्रेम प्रकाश का दावा है कि हाईकोर्ट के अधिवक्ता वीपी गुप्ता व अभिषेक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्च न्यायालय ने इस मामले में दिन प्रतिदिन सुनवाई करने के निर्देश स्थानीय न्यायालय को जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें