फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव सांयकापुरा में अदालत के आदेश पर जानलेवा हमले के आरोपी के घर की पुलिस ने कुर्की कर सामान जब्त कर लिया। प्रभारी निरीक्षक निबोहरा जय नारायण सिंह ने बताया कि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 12 नवंबर को आरोपी के घर कुर्की करने के आदेश दिए थे। शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर निरीक्षक अपराध मोहम्मद आसिफ पुलिस फोर्स के साथ आरोपी जयंता पुत्र धनीराम के सांयकापुरा स्थित घर पहुंचे। यहां ग्रामीणों व ग्राम प्रधान की मौजूदगी में मकान की कुर्की कर सामान जब्त कर लिया गया। संवाद