फतेहपुर सीकरी। डाबर गांव में आयोजित देव छठ मेले में शुक्रवार को लंबी कूद और दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लंबी कूद में माहुरा डाबर के नेत्रपाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 3100 रुपये, बसई के सौरभ ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 2100 रुपये तथा डाबर के पुष्कर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 1100 रुपये का पुरस्कार जीता। वहीं दौड़ प्रतियोगिता में कुर्राचित्तरपुर के दुष्यंत प्रथम, इरादतनगर के ललित द्वितीय और दाऊजी के प्रदीप तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को क्रमश: 3100, 2100 और 1100 रुपये का पुरस्कार जीता। भाजपा ब्रज क्षेत्र के निवर्तमान क्षेत्रीय मंत्री राहुल चौधरी ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान धर्मसिंह माहुरा, उमराव सिंह फौजी, बीरपाल माहुरा, भूपेंद्र सरपंच, रनवीर सिंह, मोहित फौजदार, दीना डागुर आदि मौजूद रहे।