फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अस्थमा अटैक, तीन और मरीजों की मौत

Fri, 15 Dec 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अस्थमा के मरीजों के लिए सर्दी किसी आफत से कम नहीं है, क्योंकि सर्दी बढ़ने के साथ इन मरीजों की दिक्कतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते 24 घंटे में जिला अस्पताल में भर्ती एक वृद्ध सहित तीन मरीजों की मौत हो गई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 11 मरीज भर्ती कराए गए थे। दो मरीजों को हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। बीते कुछ दिनों से जिले में सर्दी के साथ कोहरा बढ़ रहा है। इसके साथ ही अस्थमा से पीड़ित बुजुर्गों की दिक्कतें भी बढ़ती जा रही हैं। भोगांव थाना क्षेत्र के जसराजपुर गांव निवासी 80 वर्षीय कृष्ण मुरारी अस्थमा से पीड़ित थे। बृहस्पतिवार की शाम अचानक उनकी हालत गंभीर हुई, परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराए। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

भोगांव के छोटाबाजार निवासी सुखवासी लाल की 72 वर्षीय पत्नी कुंतीदेवी को भी बीते कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर बृहस्पतिवार की रात जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर निवासी महेशचंद्र की 70 वर्षीय पत्नी तारावती को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा अटैक से परेशान थी। परिजन उनको एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि वृद्ध को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों वृद्ध महिलाओं को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें