फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सहायक अध्यापक को दी धमकी, दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 14 Apr 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक अध्यापक को दी धमकी, दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



किशनी। थाना क्षेत्र के गांव बरिहा निवासी एक सहायक अध्यापक को युवक ने जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव बरिहा निवासी सहायक अध्यापक विवेक सिंह चौहान ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि पड़ोसी गांव ख्वाजापुर का रहने वाला अनुसूचित जाति का ध्रुव सिंह दिवाकर आए दिन गाली गलौज करता रहता है। विरोध करने पर उसे एससीएसटी के मामले में फंसाने की धमकी दी जाती है। आरोपी शराब के नशे में रहता है और के किसी के भी समझाने पर नहीं मानता। गांव के कई लोग उसे समझा चुके हैं लेकिन उसने गालियां देना बंद नहीं किया। 9 अप्रैल की शाम को भी शराब के नशे में आकर उन्हें गालियां दीं। विरोध करने पर धमकी दी गई। सहायक अध्यापक ने बताया कि शराबी की आए दिन की हरकतों से वह परेशान आ चुका है। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी ध्रुव सिंह दिवाकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें