फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली चार नगर पंचायतों का शासन ने सौंपा अतिरिक्त प्रभार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शासन ने जिले में खाली पड़ी चार नगर पंचायतों का अतिरिक्त प्रभार अलग-अलग नगर पंचायतों में तैनात अधिशासी अधिकारियों को सौंपा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत घिरोर का अतिरिक्त प्रभार ज्योंती खुड़िया की ईओ सुरभि पांडेय को, कुसमरा का किशनी में ईओ अभय रंजन और कुरावली का अतिरिक्त प्रभार भोगांव में तैनात ईओ राजकिशोर सिंह को और बरनाहल का अतिरिक्त प्रभार ईओ करहल प्रभात रंजन को सौंपा गया है। अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र ने चारों को कार्यभार ग्रहण कर विकास कार्यों का संचालन करने के आदेश दिए हैं। बीते दिनों अधिशासी अधिकारियों के स्थानांतरण और कार्रवाई के चलते यह नगर पंचायतें खाली हो गई थीं। कुसमरा में ईओ डॉ. आरपी सिंह और कुरावली-बरनाहल में तैनात कल्पना वाजपेयी का स्थानांतरण हो गया था जबकि घिरोर में तैनात ईओ नीलाभ शाल्या को शासन ने निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें