आगरा। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ की ओर से आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता शनिवार को वैजयंती देवी इंटर कॉलेज, बिचपुरी में होगी। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, अब तक आठ टीमों ने अपनी सहमति दी है। आयोजन सचिव संजय गौतम ने बताया कि इच्छुक टीमें सुबह 8:30 बजे तक आयोजन स्थल पर पंजीकरण करा सकती हैं। सुबह 9 बजे कोच और मैनेजर की मौजूदगी में ड्रॉ निकाला जाएगा। प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के दिशा-निर्देशों के अनुसार होगी। सेमीफाइनल और फाइनल का सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।