कासगंज। ईद के दिन हजारा नहर में नहाते समय जो किशोर हादसे का शिकार हुए उनमें चार की जान उनके गांव के ही एक जांबाज किशोर आसिफ ने बचाई। इस बात की जानकारी गांव के एक युवक सुहेल ने बताई। सुहेल के अनुसार गांव का किशोर आसिफ हजारा नहर पर अपनी बाइक ले कर आया था। जब यह हादसा हुआ तभी आसिफ ने नहर में छलांग लगा दी और अपनी जान जोखिम में डाल कर रोहित (15) पुत्र रफीक निवासी बारथर एटा, फरमान (17) पुत्र मुन्ने, शाहरुख (17) पुत्र जान मोहम्मद, और फैजान (15) पुत्र सत्तार निवासी नगला पोता जनपद एटा को आसिफ के द्वारा बचाया गया। आसिफ डूब रहे अन्य किशोरों को बचाते समय नहर में डूब गया और लापता हो गया।