आगरा। अंडर-19 एशिया कप-2026 के रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 47 रनों की जिताऊ पारी खेल भारत को जीत दिलाने वाले मनल चौहान का सोमवार को शांति रेजिडेंसी सोसाइटी में धूमधाम से स्वागत किया गया। कारगिल पेट्रोल पंप से रेजिडेंसी तक निकाली गई स्वागत यात्रा में ढोल-नगाड़ों और भारत माता के नारों के बीच मनल का गर्मजोशी से अभिनंदन हुआ। इस दौरान पवन चौधरी, गौरव जादौन, अजीत राणा, अतुल बंसल, मुकुल कुशवाहा, अतुल शर्मा, कुलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।