फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: विश्व धरोहर स्मारक में गाइड को नहाने का वीडियो बनाना पड़ा महंगा, दर्ज होगी एफआईआर

Sat, 14 May 2022 03:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

विश्व धरोहर में शामिल फतेहपुर सीकरी स्मारक में एक गाइड की शर्मनाक हरकत सामने आई है। उसने स्मारक के गार्डन में नहाने का वीडियो बनाया, जिसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। 
विज्ञापन
गाइड ने नहाते हुए बनाया था वीडियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी के स्मारकों में प्रमुख दीवाने आम स्मारक के गार्डन में एक गाइड के नहाने का वीडियो वायरल होने से विभाग में हड़कंप मच गया है। मामला एएसआई के उच्च अधिकारियों तक पहुंचने पर उन्होंने गाइड के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आरोपी गाइड का नाम अफसर कुरैशी है। एएसआई अधिकारी ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। 

गाइड ने नहाने का बनाया वीडियो 

विश्व धरोहर फतेहपुर सीकरी स्मारक क्षेत्र में कई गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। बताया गया है कि बृहस्पतिवार को दोपहर के समय दीवाने स्मारक के गार्डन में उद्यान शाखा के कर्मचारी पाइप से पानी का छिड़काव कर रहे थे। उसी समय गाइड अफसर कुरैशी आया और कपड़े उतारकर नहाने लगा। जब वह नहा रहा था तो उसने अपने किसी साथी ने वीडियो बनवा लिया। कर्मचारियों और अन्य गाइडों ने उसे ऐसा मना करने से भी किया लेकिन वह नहीं माना। 

गाना लगाकर सोशल मीडिया पर डाला

आरोपी गाइड ने इस वीडियो पर 'ठंडे-ठंडे पानी से नहाना चाहिए...' गाना लगाकर सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। इसकी जानकारी एएसआई के उच्च अधिकारियों को हुई तो उन्होंने अधीनस्थों से नाराजगी जताते हुए गाइड के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। संरक्षण सहायक कलंदर बिंद का कहना है कि गाइड के खिलाफ एफआईआर कराने के साथ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें