कासगंज। लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्टस स्टेडियम में राज्य स्तरीय बेसिक शिक्षा बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया । पीटीआई मुनेश कुमार ने बताया की 200 मीटर दौड़ में प्राथमिक बालक वर्ग में फरीद नगर सोरों का छात्र अरविंद कुमार विजेता रहा है। उसे गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। वहीं, लंबी कूद में बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय नमैनी सोरों की छात्रा संध्या दूसरे स्थान पर रहीं। दोनों खिलाड़ियों को मिली सफलता पर खंड शिक्षाधिकारी शशिकांत, नीलेश राजपूत, भारतेंदु सिंह, दीनदयाल, फुरकान अली, सोमेंद्र, विजय सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।