फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: इटावा में मालगाड़ी के पटरी से उतरने पर टूंडला से पहुंची एआरटी

विज्ञापन
टूंडला से पहुंचे एआरटी टीम मालगाड़ी को पटरी पर लाने का प्रयास करती। - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। कानपुर रेलखंड पर इटावा स्टेशन पर लूप में जा रही मालगाड़ी के पटरी से उतरने पर टूंडला से एआरटी (दुर्घटना राहत यान) को भेजा गया। इसके साथ ही टूंडला के डीटीएम मौके पर पहुंच गए। एआरटी टीम ने करीब तीन घंटे में ट्रेन को पटरी पर ला दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर पौन बजे करीब इटावा स्टेशन पर लूप लाइन में जा रही एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। ट्रेन के डिरेल होते ही टूंडला नियंत्रण कक्ष को जानकारी दी गई। रेल अधिकारियों ने तत्काल टूंडला से एआरटी को टूंडला से रवाना किया गया। टीम ने राहत कार्य शुरू करते हुए 4:07 बजे पटरी से उतरे वैगन को वापस पटरी पर ला दिया।
इस मौके पर डीटीएम अमित सुदर्शन, सहायक मंडल अभियंता सिंग्नल अरविंद यादव, बलराम, अरविंद मीना, महेश तोमर, वशी
अहमद, शीतल प्रसाद, जयकिशन अजवानी, धर्मेंद्र कुमार, रूप किशोर, सुनील कुमार, सोनू कुमार, शौकत अली, महेश पीपल, विनीत कुमार, आशीष कुमार, रामराज मीना, शंकर पाल, अजब सिंह, मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें