फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रतिबंधित मांस के साथ एक तमंचा सहित गिरफ्तार

Fri, 19 May 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र से पुलिस ने प्रतिबंधित मीट के साथ एक आरोपी को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने 50 किलो मीट प्रतिबंधित बरामद किया है। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात्रि म्याऊं चौराहे पर पुलिस चेकिंग की जा रही थी। तभी दो बाइक सवार तेज रफ्तार से आ रहे थे। पुलिस चेकिंग को देखकर आरोपी बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने शक के आधार पर उनका पीछा किया। पुलिस ने अहमद निवासी सहावर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके तीन अन्य साथी मौके से भाग गए। उसने पूछताछ में भागे आरोपियों के नाम इजहार, नूर आलम, हुल्ली निवासी झंडा मोहल्ला सहावर बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 एवं दो कारतूस एवं 50 किलो प्रतिबंधित मीट बरामद कर लिया। थाना प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई है। भागे आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें