फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर रोडवेज को मिली दो नई बसें

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर बस को हरी झंडी दिखाते भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत रोडवेज को दो नई बसों की सौगात मिली है। स्वतंत्रता दिवस पर दोनों बसों का कन्नौज होकर लखनऊ तक के लिए संचालन शुरू किया गया है। रोडवेज के बेडे़ में बसों की संख्या बढ़कर अब 64 हो गई है। जिसमें दो अनुबंधित बसें भी शामिल हैं। दोनों बसों के नियमित रूप से संचालन का समय भी तय कर दिया गया है।
विज्ञापन

दोनों बसें 14 अगस्त की रात मैनपुरी डिपो पहुंच गई। 15 अगस्त की सुबह दोनों बसों को वर्कशाप में चेक करने के बाद बस स्टैंड पर भेजा गया। स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान तथा एआरएम पीके श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एआरएम ने बताया कि दोनों बसें कन्नौज होकर लखनऊ तक जाएंगी। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे होकर एक बस कन्नौज कट तथा दूसरी बस अरौल कट से एक्सप्रेस वे होकर लखनऊ जाएंगी। रोडवेज बस स्टैंड से लखनऊ के लिए रोडवेज की बस सुबह छह बजे जाएगी। लखनऊ से मैनपुरी के लिए दोपहर 12.30 बजे आएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री भूपेंद्र यादव, अशोक कुमार वर्मा, सत्यदेव यादव, उर्मिला देवी, शिवकुमार, अनुज दुबे, पंकज सिंह, उपेंद्र गुप्ता, रामनिवास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें