मैनपुरी। स्वतंत्रता दिवस पर मोहल्ला सोतियाना में एक रैली के दौरान एक शोहदा महिलाओं और युवतियों पर फब्तियां कस रहा था। उसे वहां मौजूद दरोगा ने हरकत करते पकड़ा लिया।
मोहल्ला सोतियान में 15 अगस्त को स्वतंत्रता के उपलक्ष में रैली निकाली जा रही थी। इस रैली में महिलाएं व युवतियां भी शामिल थी। वहां मौजूद एक युवक अक्षय सैनी लगातार उन पर फब्तियां कसते हुए अश्लील गाने गा रहा था। दरोगा धर्मवीर की नजर पड़ी तो पास जाकर देखा।
शोहदा की हरकत को देख दरोगा ने उसे पकड़ लिया और कोतवाली ले आए। वहां अक्षय सैनी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने बताया कि शोहदे के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।