फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा नेता से फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

Sat, 04 Mar 2023 09:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। चार दिन पूर्व भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष को धमकी भरा पत्र भेजकर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगे जाने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी एटा का निवासी है। पुलिस की मांने तो गिरफ्तार आरोपी ने पुत्री के ससुराल वालों को फंसाने के लिए उनके नाम से यह पत्र भाजपा नेता को भेजा था। मामले का खुलासा होने पर भाजपा नेता, परिजनों व समर्थकों ने राहत की सांस ली है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपी आस मोहम्मद एटा जिले के मारहरा कस्बे के कंबों मोहल्ले का निवासी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बेटी उम्मीद बानों की शादी मारुफ निवासी सिढ़पुरा से करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से मारुफ व उसके चार अन्य भाई बेटी को परेशान करने लगे। इसके लिए बेटी ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहजे उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया। उसके बाद भी ससुराल पक्ष उसे परेशान करना बंद नहीं किए। ससुराल वालों को सबक सिखाने और मुकदमे में फंसाने की नियत से उसने हैदर अली व शाकिर के नाम से पत्र लिखकर भाजपा नेता को भेजा था। पत्र में उसने उनकी मां हुस्न बानो का मोबाइल नंबर लिख दिया। आरोपी ने 27 फरवरी को रजिस्टर्ड डाक से पत्र को एटा के मुख्य डाकघर से पोस्ट किया था। कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल कर आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें