ताजनगरी में कोरोना से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने अस्पतालों को तीन श्रेणियों में बांट दिया है। इनमें सामान्य दवा व बेड से लेकर वेंटीलेटर तक इंजमाम हैं। इलाज के लिए सात आइसोलेशन सेंटर में 283 बेड और 20 वेंटीलेटर तैयार हैं। इनके अलावा आपातस्थिति में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने 200 वेंटिलेटर उपलब्ध कराएगा। संक्रमितों के इलाज में जुटी मेडिकल टीमों के लिए भी फाइव स्टार होटलों में 650 कमरे बुक कराए गए हैं। अस्पतालों की तीनों श्रेणियों वहां मौजूद सुविधाओं के आधार पर तय की गई हैं। साथ ही 42 प्राइवेट सेंटरो में 3380 लोगों को क्वारंटाइन की व्यवस्था की गई है। ------------ इन श्रेणियों में बांटे अस्पताल लेवल-1: इस स्तर के अस्पताल में सामान्य लक्षण के आधार पर मरीजों को दवा दी जाएगी। यहां बेड और पैरामेडिकल स्टाफ की सुविधा होगी। लेवल-2: इस स्तर के अस्पताल में ऑक्सीजन की भी व्यवस्था रहेगी। आपात स्थिति में यहां भर्ती मरीजों को हायर सेंटर रैफर किया जा सकेगा। लेवल-3: इस तरह के अस्पताल हायर सेंटर कहलायेंगे। इनमें आइसीयू समेत सभी अत्याधुनिक व्यवस्थाएं होंगी। ----------- मेडिकल टीमों के लिए यहां व्यवस्था - एसएनएमसी के डॉक्टरों और स्टाफ के लिए होटल मान सिंह में 30 और होटल गंगा रतन में 24 बेड सुरक्षित। - सीएमओ व उनके स्टाफ के लिए मूलचंद अस्पताल में 107, नयति अस्पताल में 60 और होटल चाणक्य में 40 बेड रिजर्व हैं। ------------ यहां सुरक्षित किए हैं बेड लेवल - 1 - खंदौली स्वास्थ्य केंद्र पर 34 बेड। - कैंट रेलवे अस्तपाल में दस बेड। - बरौली अहीर स्वास्थ्य केंद्र में 26 बेड। लेवल - 2 - आगरा जिला अस्पताल में 18 बेड। लेवल-3 - एसएन मेडिकल कॉलेज में 58 बेड। - मिलिट्री अस्पताल में 91 बेड सुरक्षित हैं। ------- वर्जन...... लेवल 1 और 2 के अस्पतालों की संख्या बढ़ाई जाएगी। कई प्राइवेट अस्पताल भी चिन्हित किए हैं। वहां मौजूद सुविधाओं के आधार पर उन्हें अलग अलग श्रेणियों में बांट रहे हैं। प्रभु एन सिंह, जिलाधिकारी