फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्था : डीएम ने हटवाए अतिक्रमण

Tue, 16 Jul 2024 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कांवड़ मेला को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सोमवार की शाम शहर में भ्रमण कर जायजा लिया। इस दौरान दुकानदारों का अतिक्रमण हटवाया गया। भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत में दी। जिलाधिकारी मेधा रुपम व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने आगामी कांवड़ यात्रा मुहर्रम को ध्यान में रखकर शहर कासगंज में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारती, एसडीएम सदर संजीव कुमार, सीओ सिटी अजीत चौहान सहित मय पुलिस बल बाजार एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के अलावा वाहनों की भी चेकिंग कराई गई। सड़क पर अवैध तरीके से खड़े किए गए वाहनों व दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। अधीनस्थों को निरंतर चेकिंग किए जाने एवं संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों पर नजर बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें