फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्था : बरौना में 35 हजार रेत की बोरियाें से बनाया बांध

Sat, 13 Jul 2024 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बरौना पर अब तक 20 करोड़ रुपये तटबंध बनाने पर सिंचाई विभाग खर्च कर चुका है, लेकिन अभी तक गांव की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो पा रही। गंगा के पहले ही उफान से बरौना के तटबंध को काफी क्षति पहुंची। परिणाम स्वरूप तत्काल ही सिंचाई विभाग को आबादी को बचाने के लिए 70 मीटर लंबा बांध रेत की बोरियों और सिंथेटिक रस्सियों के जाल से बनाया गया। करीब 25-26 लाख रुपये इन सुरक्षात्मक उपाय पर खर्च हो चुके हैं, लेकिन इसको लेकर ग्रामीण संतुष्ट नहीं हैं और उन्हें कटान का खतरा सता रहा है।पिछले दो वर्षों से कटान की मार झेल रहे बरौना का अस्तित्व बचाने का संकट बना हुआ है। ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ी हुई है। क्योंकि उन्हें अभी तक गांव की सुरक्षा के ठोस इंतजाम नजर नहीं आ रहे। जिससे सिंचाई विभाग द्वारा अब तक किए गए कार्यों से न तो ग्रामीण संतुष्ट हो पा रहे हैं और न हीं उन्हें भविष्य में बचाव का भरोसा नजर आ रहा है। कटान को लेकर ग्रामीण इतने चिंतित हैं कि वे प्रतिदिन गंगा के तट की निगरानी करते हैं और पूरा दिन सिंचाई विभाग के द्वारा किए जा रहे सुरक्षात्मक उपायों को देखने में ही निकल जाता है। पिछले सप्ताह तीन दिन के उफान में ही जियो ट्यूब के तीन स्टड धराशायी हो गए व अन्य सुरक्षात्मक प्रबंधों को काफी क्षति हुई। अलीगढ़ की आयुक्त ने डीएम के साथ मौके का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को सुरक्षात्मक उपाय करने का भरोसा दिया। इसके बाद सिंचाई विभाग ने 70 मीटर क्षेत्र में एक नया बांध बनाया। अभी भी तटबंध में जहां जहां क्षति हुई है। वहां मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार को भी मरम्मत का कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें