फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अर्जुन और अर्मात्य ने हासिल किए कांस्य पदक

Tue, 25 Jul 2023 07:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्जुन और अर्मात्य ने हासिल किए कांस्य पदक
विज्ञापन


- जनपद लौटने पर किया गया सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। मथुरा के जीएलए विश्वविद्यालय में सोमवार को आयोजित हुई शोतोकाई नार्थ इंडिया ओपन कराटे चैंंपियनशिप में जिले के दो खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल किया है। मंगलवार को जनपद लौटने पर अर्मात्य और अर्जुन दोनों खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन


मथुरा के जीएलए विश्वविद्यालय में आयोजित शोतोकाई नार्थ इंडिया ओपन कराटे चैंंपियनशिप में जिले के खिलाड़ी अर्मात्य और अर्जुन ने कांस्य पदक हासिल किया। कोच सदीप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें अर्मात्य और अर्जुन ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एसडीसीजेड मार्शल आट्र्स एकेडमी मैनपुरी का नाम रोशन करने का कार्य किया है। मंगलवार को जनपद लौटने पर दोनों खिलाड़ियों का बस स्टैंड पर स्वागत किया गया। अर्मात्य और अर्जुन की सफलता पर कोच संदीप कुमार, अनुभव, मोहिनी, शिवम, ओमप्रकाश दिवाकर, सुमित कुमार, अभियतोष ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें