फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुरातत्व विभाग ने सीताराम मंदिर की जमीन से हटवाया अतिक्रमण

Thu, 10 Aug 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। लहरा रोड पर पुरातत्व विभाग द्वारा सीताराम मंदिर संरक्षित किया गया है। बृहस्पतिवार को आगरा से पुरातत्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ पहुंची। जेसीबी से सीतारामजी मंदिर की पौने सात बीघा जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जमीन पर पत्थर के पोल लगाकर तारबंदी का काम भी शुरू कर दिया गया। सीताराम जी मंदिर की जमीन पर आसपास के लोगों ने कूड़ा डालकर एवं कंडे के बिटोरे बनाकर तथा जानवर बांधकर कब्जा कर रखे थे। जमीन पर जेसीबी चलते ही अतिक्रमण करने वालों में खलबली मच गई। वे आनन फानन में अपना सामान बुग्गी, तांगे आदि में ले जाने लगे। जानवर खोल कर ले अपने घर पर ले गए। मंदिर की संपूर्ण जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर बैरीकेडिंग कराने के बाद पुरातत्व विभाग 28 मीटर जमीन पर पर्यटकों के बैठने के लिए टिन शेड, बैंच, प्रसाधन गृह का निर्माण व पेयजल की व्यवस्था कराएगा। वहीं सौंदर्यीकरण कार्य के तहत फुलवारी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

पुरातत्व विभाग की टीम में अंकित नामदेव सीए पुरातत्व विभाग आगरा, अमर नाथ गुप्ता इंजीनियर, सुदीप चौहान लेखपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें