फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मनमानी ने बिगाड़ दिया श्रीदेवी मेले का स्वरूप, पार्कों में दुकानें

Tue, 08 Apr 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद की ऐतिहासिक धरोहर और विख्यात श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी अपना शताब्दी वर्ष मना रही है। लेकिन कुछ लोगों की मनमानी और अधिक मुनाफे ने श्रीदेवी मेला के सुंदर स्वरूप को बिगाड़ कर रख दिया है। मेला के मुख्य स्थल, जो कभी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होते थे, वहां आज अंधेरा पड़ा हुआ है। दो साल के लंबे इंतजार के बाद श्रीदेवी मेला ग्राम सुधार प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। बैठकों में देवी मेला प्रदर्शनी को भव्य बनाने की बातें हुई। बातों के अनुसार परिसर को सुंदर ढंग से सजाया गया और रंगीन लाइटों से सजावट भी कराई है। लेकिन कुछ जिम्मेदारों की मनमानी और अधिक मुनाफे के चक्कर में मेला प्रदर्शनी का स्वरूप बिगड़ गया है। मेला परिसर में कुछ ऐसे स्थान है, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र हुआ करते थे, जहां आज कुछ लोगों की मनमानी के चलते अंधेरा पसरा हुआ है। मुख्य द्वार से लेकर प्रदर्शनी पंडाल तक दोनों ओर सामान पड़े होने से मेला की शोभा बिगड़ रही है। पार्काें और उसके आसपास दुकानें लगने से बैठने का स्थान तक नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें