फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक्यूआई पहुंचा 325... सांस लेना हुआ मुश्किल

Mon, 27 Nov 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में जहरीली हवा का तीन दिन पुराना रिकॉर्ड टूट गया। एक्यूआई 325 तक जा पहुंचा। सुबह व शाम के समय सबसे अधिक धुंध छाई रही। धुंध के चलते लोगों को काफी दिक्कतें हुई। लोग घुटन, आखों में जलन आदि की शिकायत करते देखे गए। जहरीली हवा से सांस लेना तक मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

दीवाली के बाद से जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को एक्यूआई 304 के स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद रविवार को वायु की गुणवत्ता में कुछ सुधार आया। एक्यूआई 280 पर आ गया, लेकिन सोमवार को सुबह के समय धुंध छा गई। जिससे सुबह 7.30 बजे तक एक्यूआई 306 पर रहा। धुंध के चलते वाहन चालकों को दिक्कतें हुई। सुबह सूरज के दर्शन भी नहीं हो सके। बाजार की चहल-पहल पर भी असर देखा गया। सुबह के समय बाजार सुनसान नजर आए। दोपहर के समय धुंध कम होने के बाद सूरज के दर्शन हुए और धूप निकल आई। दोपहर के बाद फिर से धुंध बढ़ने लगी। शाम के समय तक काफी धुंध हो गई। हवा की गुणवत्ता पर असर देखा गया। शाम 6 बजे तक एक्यूआई बढ़कर 325 पर पहुंच गया। राह चलते लोगों, दुकानदार आदि परेशानी महसूस करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें