फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रक्षाबंधन पर मिलावट की आशंका, दूध की डेयरियों से लिए दो नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। रक्षाबंधन के त्योहार से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव के निर्देशन में टीम ने बृहस्पतिवार को लाइफ डेयरी और भोला डेयरी पर पहुंचकर दूध की गुणवत्ता की जांच की। दोनों प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार रिपोर्ट आने के बाद दूध की गुणवत्ता स्पष्ट होगी। मिलावट या निर्धारित मानकों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय वर्मा और चंद्र विजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें