फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 11 ग्राम पंचायत अधिकारियों को दिए नियुक्त पत्र

Fri, 25 Oct 2024 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती प्रक्रिया में चयनित 11 ग्राम पंचायत अधिकारियों व 3 ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) को नियुक्ति पत्र दिए गए। लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा वितरित नियुक्ति पत्र कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया।एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाए जाने के लिए कार्य किया जा रहा है। सदर विधायक देवेंद्र राजूत ने कहा कि प्रदेश सभी भर्ती पारदर्शिता से की जा रही हैं। अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि प्रदेश में लगातार रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे है। जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि नियुक्ति पत्र के साथ जो दायित्व मिला है उसे जिम्मेदारी के साथ निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें