आगरा। शहर के उभरते क्रिकेटरों के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) का आगामी सत्र 2026-27 किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। ट्रायल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो चुकी है। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने बताया कि सभी आयु वर्ग के ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन 25 जनवरी तक किए जा सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ी https://registration.upca.tv/ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इससे उन्हें उनकी यूनिक पंजीकरण आईडी मिलेगी। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। पंजीकरण के बाद खिलाड़ियों को चालान की प्रति लेकर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय, केके नगर पेट्रोल पंप के सामने, सिकंदरा सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क करना होगा।