कासगंज। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आगरा खंड स्नातक एवं आगरा खंड शिक्षक विधान परिषद के लिए मतदाता अपने आवेदन कर सकते हैं। यह आवेदन 6 नवंबर तक किए जा सकते हैं।पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत स्नातक के लिए प्रपत्र-18 का प्रयोग होगा एवं शिक्षक के लिए प्रपत्र- 19 का प्रयोग किया जाएगा। एक नवंबर 2025 के आधार पर उसकी मतदाता पात्रता होनी चाहिए। स्नातक के लिए निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य निवासी होना चाहिए एवं कम से कम तीन वर्ष पूर्व किसी विश्व विद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। वहीं शिक्षक के लिए निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य निवासी होना चाहिए। 1 नवंबर 2025 से पहले 6 वर्ष के अंदर कम से कम तीन वर्ष की अवधि के लिए शैक्षणिक संस्थाओं में शिक्षण कार्य में लगा हो। जिसका स्तर माध्यमिक विद्यालय से कम न हो।आवेदन पत्र विकास खण्डों, नगर पालिकाओं एवं तहसील कार्यालय तथा निर्धारित मतदेय स्थलों पर नियुक्ति पदनामित अधिकारी से प्राप्त एवं जमा किए जा सकते है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।