आगरा। भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस पर खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार देने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व्यक्ति अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व से संबंधित साइटेशन निर्धारित प्रारूप पर 28 मई तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय में प्रमाणपत्रों सहित जमा कर सकते हैं। क्षेत्रीय खेल अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन होगी। साइटेशन प्रारूप कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।