आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की तीसरी आवासीय टाउनशिप गोमतीपुरम के लिए सोमवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। रायपुर एवं रहनकला स्थित ग्रेटर आगरा परियोजना के तहत विकसित इस टाउनशिप के 650 से अधिक भूखंडों (प्लॉट्स) के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। करीब 49.45 हेक्टेयर में फैली गोमतीपुरम, ग्रेटर आगरा की बड़ी और आधुनिक सुविधायुक्त टाउनशिप है। एडीए उपाध्यक्ष विजय कुमार के अनुसार, इसमें एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी श्रेणी के भूखंड उपलब्ध होंगे। इनर रिंग रोड के पास विकसित हो रही इस योजना में भूमिगत बिजली, आधुनिक ड्रेनेज, पार्क और वॉटर बॉडीज जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इच्छुक आवेदक एडीए की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। इससे पूर्व प्रथम चरण की गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप के भूखंडों का पारदर्शी लॉटरी से आवंटन किया जा चुका है।